whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27143788
Loading...


भाजयुमो ने युवा विश्वासघात दिवस के मुद्दे पर प्रखंड मुख्यालयों पर दिया धरना

location_on गढ़वा access_time 20-Mar-21, 06:17 PM visibility 657
Share



भाजयुमो ने युवा विश्वासघात दिवस के मुद्दे पर प्रखंड मुख्यालयों पर दिया धरना


गढ़वा check_circle
संवाददाता



मेराल : शनिवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा मेराल प्रखंड मुख्यालय पर युवा विश्वासघात दिवस तथा महिला उत्पीड़न को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। मेराल उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल के संयुक्त कार्यक्रम में दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विकास कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना दिया तथा राज्यपाल के नाम बीडीओ गौतम कुमार को 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा। मौके पर उपस्थित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय भगत, हरेंद्र कुमार द्विवेदी, मुरली श्याम सोनी, सुरेंद्र विश्वकर्मा आदि ने लोगों ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में सरकार चुनावी एजेंडा के विपरीत काम करते हुए युवाओं महिलाओं तथा किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है।
जेएमएम की सरकार में पंचायत से लेकर प्रखंड मुख्यालय सहित चारों ओर सरकारी योजनाओं में लूट मचा हुआ है। रमाकांत गुप्ता, उदय कुमार कुशवाहा, मनोज जायसवाल, विकास द्विवेदी, अमित शाह, अशोक केसरी, लक्ष्मी नारायण तिवारी, रामनरेश तिवारी, राजेश यादव, इनदेश पांडे, शिव कुमार विश्वकर्मा, संजय जयसवाल, डॉक्टर लाल मोहन आदि लोगों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। बीडीओ को सौंपे मांग पत्र में बेरोजगारों को रोजगार दिलाने, बेरोजगारी भत्ता देने, हटाए गए अनुबंध कर्मी को पुनः बहाल करने, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने, मनरेगा में व्याप्त कमीशन खोरी को बंद करने, पंचायत चुनाव अभिलंब कराने, किसानों का धान क्रय तेजी से करा ले तथा प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोककर विधि व्यवस्था कायम करने जैसे मुद्दे शामिल हैं।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मेराल दक्षिणी मंडल के चंद्रमणि पाठक, उत्तरी के रूपू महतो, पिछड़ा वर्ग के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राधेश्याम यादव सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। श्री बंशीधर नगर : भारतीय जनता युवा मोर्चा शहरी एवं ग्रामीण मंडल कमेटी के तत्वाधान में शनिवार को युवा विश्वास घात दिवस कार्यक्रम के तहत प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरना को संबोधित करते हुये भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। सरकार में लूट, अपराध, भ्रष्टाचार एवं दुष्कर्म की घटनायें चरम पर है। उन्होंने कहा कि अपराधी बेलगाम हो चुके हैं।
दिनदहाड़े हत्यायें हो रही है, उसके बाद भी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। श्री पांडेय ने कहा कि सरकार ने युवा बेरोजगारों को ठगने का काम किया है। जब यह सत्ता में नहीं थे तो युवा बेरोजगारों को नौकरी एवं बेरोजगारी भत्ता देने एवं पारा शिक्षकों के स्थायीकरण का लॉलीपॉप दिखाया था, लेकिन सत्ता में आते ही हेमंत सरकार यह सभी घोषणाएं भूल गई। उन्होंने कहा कि भाजपा के कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा जो वादा जनता से करती है उसको हरहाल में पूरा करने का काम करती है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम ने कहा कि हेमंत सरकार गरीब किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब किसानों को फायदा पहुंचाने के बजाय उन्हें लूटने का कार्य कर रही है।
सभा को सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, दयानंद सोनी, युवा मोर्चा के शहरी अध्यक्ष विक्रांत सिंह उर्फ सोनू सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष सोनू पाण्डेय , भाजपा विधायक प्रतिनिधि शहरी अशोक सेठ, मंडल अध्यक्ष शहरी कुमार कनिष्क, भाजपा विधायक प्रतिनिधि ग्रामीण विभूति भूषण चौबे, विकास पांडेय, लालमोहन यादव आदि ने संबोधित किया। सभा के अंत में राज्यपाल के नाम मांग पत्र बीडीओ की अनुपस्थिति में कार्यालय के प्रधान सहायक अनिल सिंह को सौंपा गया। सभा में दिनेश्वर प्रताप देव, संतोष कुमार चंद्रवंशी, विनय पांडेय, अनिल पासवान, अभिषेक चौबे, अभिषेक राम, अनिल गुप्ता, संदीप चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बड़गड़ : भाजयुमो बड़गड़ मंडल इकाई के द्वारा प्रखंड कार्यालय बड़गड़ पर युवा विश्वासघात दिवस पर महा धरना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रंजीत जयसवाल ने किया। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार चुनाव से पूर्व 1 वर्ष में 5 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने का वादा किया था। साथ हीं युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी ऐसा नहीं कर पाने पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की बात कही थी। आज 1 वर्ष का समय गुजर जाने के बाद भी झारखंड के युवा दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं नौकरी मिलना तो दूर पूर्ववर्ती सरकार के दौरान मिले अनुबंध की नौकरी को भी हेमंत सरकार छीनने का काम कर रही है।
झामुमो के चुनावी घोषणा पत्र में पारा शिक्षकों को स्थाई करने, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को स्थाई करने, जैसे वादे को भूल कर झारखंड के युवाओं के साथ छलावा कर रही है। धरना के माध्यम से वक्ताओं ने मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वादों को युवा मोर्चा याद दिला रही है। धरना को मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रसाद, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रेश प्रसाद, हरिलाल बड़ाईक, विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश, ईश्वरी प्रसाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता देवी, अखिलेश पांडे, विकास कुमार आदि ने संबोधित किया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के पश्चात मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर चौक पर भाजयुमो के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा हेमंत सोरेन सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ नारेबाजी की गई।
कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि आनंद सोनी के द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष घनश्याम सोनी ने किया। इस मौके पर उपरोक्त के अलावा भाजपा कार्यकर्ता सुबास प्रसाद, सुखलाल सिंह, बिरनाथ सिंह, बरूण केशरी, रोहित सोनी,वेद प्रकाश शुक्ला, मनीष कुमार, चंदन गुप्ता, मनीत कुमार, बजरंग कुमार, शिवचन्द गुप्ता आदि उपस्थित थे। भवनाथपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा भवनाथपुर के तत्वाधान में एवं भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष सुधीर सोनी की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय में वर्तमान सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में विश्वासघात दिवस पर एकदिवसीय धरना के माध्यम से माननीय राज्यपाल महोदया के नाम पांच सूत्री मंगा पत्र दिया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के वर्तमान हेमंत सरकार के द्वारा चुनाव पूर्व किये गए चुनावी घोषणा ढाक के तीन पात साबित हुए, हेमंत सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि सरकार बनी तो प्रत्येक वर्ष पांच लाख शिक्षित बेरोजगार युवकों को नौकरी देंगे,और नही दे पाए तो ग्रेजुएट को पाँच हजार और पोस्ट ग्रेजुएट को सात हजार रुपया भत्ता देंगे, शिक्षकों को स्थायी करेंगे,आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं के सम्मान जनक वेतन देंगे सहित अन्य संविदाकर्मियों को स्थायी करेंगे सहित भ्रस्टाचारमुक्त शासन देंगे, परंतु आज सरकार नौकरी देने के बजाय नौकरी छिनने का काम कर रही है, गढ़वा जिला में 14वें वित्त आयोग के कर्मियों को हटा दिया गया आज उनके पास भुखमरी की स्थिति है, सरकार बनते ही बहुत सारे पारा शिक्षकों को हटा दिया गया और हटाने की प्रक्रिया जारी है।
भ्रष्टाचार चरम सीमा में है माननीय राज्यपाल महोदया को इन बातों का संज्ञान लेने की आग्रह करता हूँ। कार्यक्रम में जिला महामंत्री विकास स्वदेशी,जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, सांसद प्रतिनिधि इंद्रदेव यादव,विधायक प्रतिनिधि भानु गुप्ता,पिछड़ी जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार,अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील राम,किसान मोर्चा के अध्यक्ष ब्रजेश चौबे,मंडल मंत्री रामपवन विश्वकर्मा,दिलीप पासवान,जेपी गुप्ता सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत मे माननीय राज्यपाल महोदया के नाम पांच सूत्री मांग पत्र समर्पित किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह, विपिन चौबे,शैलेश चौबे,अजित चौबे, इंदल पासवान,विष्णुकांत कुशवाहा,सूर्यदेव रावत,प्रदीप यादव,मोतीलाल पासवान,मुन्ना भुइँया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन निरंजन पाठक एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुधीर सोनी के द्वारा किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play