whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27173327
Loading...


दीदी किचन के माध्यम से जिले भर में मिल रहा जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन

location_on गढ़वा access_time 25-May-20, 02:57 PM visibility 688
Share



दीदी किचन के माध्यम से जिले भर में मिल रहा जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन
दीदी किचन में खाना खाते लोग


गढ़वा प्रतिनिधि check_circle
संवाददाता



सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए मुख्यमंत्री दीदी किचन में खिलाया जा रहा है गरमा गरम भोजन

गढ़वा: नोवेल कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण से बचाव को लेकर लॉक डाउन की स्थिति में जिले में जरूरतमंद व्यक्तियों को खाने से संबंधित कोई समस्या उजागर ना हो, इसके लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने खाने से संबंधित सहज कदम उठाया है। जिसका सीधा लाभ जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है। इसी क्रम में गढ़वा जिला प्रशासन के द्वारा मुख्यमंत्री दीदी किचन की शुरूआत की गई है। उपायुक्त श्री हर्ष मंगला के निदेशानुसार जिले के सुदूर इलाकों व ग्रामीण क्षेत्रों में गुजारा कर रहे व्यक्तियों एवं लॉक डाउन की स्थिति में फंसे आम व्यक्तियों को सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार द्वारा संचालित झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) के सहयोग से गढ़वा जिला प्रशासन ने ‘‘मुख्यमंत्री दीदी किचन‘‘ की शुरूआत की है।
जेएसएलपीएस के डीपीएम विमलेश शुक्ला ने बताया अब तक गढ़वा जिले भर में ‘‘मुख्यमंत्री दीदी किचन‘‘ की शुरूआत की गयी है। कुल 380 दीदी किचन का संचालन किया जा रहा है, जिसमें अब तक कुल 9 लाख 9 हजार 4 सौ 18 गरीब, असहाय, दिव्यांग व्यक्ति दीदी किचन से लाभान्वित हुए हैं । इसका संचालन सखी मंडल की दीदियों द्वारा किया जा रहा है। इसके माध्यम पंचायतों में आर्थिक रूप से कमजोर, वंचित, असहाय, बेसहारा, दिव्यांग, गरीब एवं लॉक डाउन की स्थिति में फंसे लोग इत्यादि जरूरतमंदों को प्रतिदिन निःशुल्क एवं गरमा गरम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथी ही उपायुक्त गढ़वा श्री हर्ष मंगला के निर्देशानुसार जिले में संचालित कुल 380 दीदी किचन में से 13 ऐसे दीदी किचन चिन्हित किए गए हैं जिन्हें जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख सड़कों के किनारे चलाया जा रहा है जिससे आवागमन कर रहे पैदल व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया जा सके।


सैनेटाइजेशन एवं सामाजिक दूरी की विशेष व्यवस्था :

मुख्यमंत्री दीदी किचन में सामाजिक दूरी एवं सैनेटाइजेशन की विशेष व्यवस्था की गयी है। मुख्यमंत्री दीदी किचन का संचालन कर रही आजीविका महिला ग्राम संगठन के सखी मंडल की दीदी ने बताया कि मुख्यमंत्री दीदी किचन में जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन दिए जा रहे हैं। अन्य पंचायतों में भी इसका संचालन व्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। वहीं सामाजिक दूरी, हैंड सैनेटाइजर की भी व्यवस्था है।सैनेटाइजेशन के बाद ही जरूरतमंदों को खाना खिलाया जा रहा है, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सके। जरूरमंद व्यक्तियों को खाने संबंधी कोई समस्या नहीं हो, इसलिए उनके खाने की व्यवस्था की गयी है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play