बंशीधर नगर : नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के विकास के लिए दो करोड़ 83 लाख 28 हजार की लागत से 41 योजनाओं की निविदा प्रक्रिया एक सप्ताह के अंदर जारी कर दिया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी ने बताया कि श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डो में नाली, सड़क, पुलिया बन जाने से जनता को काफी सुबिधा होगी वही सड़क नही होने के कारण हो रही परेशानियों से मुक्ति मिल जायेगा। जिन योजनाओं की निविदा होगी उनमे गुलाबी बांध से आर के पब्लिक स्कूल तक पीसीसी पथ, एनएच 75 से शिव मंदिर तक वार्ड नंबर 16 व वार्ड नंबर 17 में निर्मल उरांव के घर से रामदेव राम के घर तक पीसीसी पथ, जोखन राम के घर से राजकुमार बैठा के घर से चबूतरा तक नाली निर्माण, वार्ड नंबर 11 में विजय मेहता के घर से रंजन कुमार के घर तक पीसीसी पथ निर्माण, वार्ड 12 वार्ड नंबर 10 में बुधन पाल के घर से गिरवर पाल के घर तक पीसीसी पथ निर्माण, वार्ड नंबर 9 में मनान खलीफा के घर से नंदू साहू के घर तक नाली निर्माण ,वार्ड नंबर 8 में सब्जी मार्केट से धर्मचंद लाल के घर तक होते हुए रामदेव सोनी के घर से मोहन प्रसाद के घर तक नाली, स्लैब पटिया ढलाई, वार्ड नंबर 7 उमेश पासवान के घर से कन्हाई पासवान के घर तक पीसीसी पथ निर्माण,वार्ड नंबर 4 में राजा पहाड़ी बांध पर पीसीसी पथ निर्माण ,वार्ड नंबर 3बगीचा रोड से शौकत खान के घर तक पीसीसी पथ निर्माण, मारूफ खलीफा के घर से अयोध्या शर्मा के घर तक पीसीसी पथ निर्माण, तथा वार्ड नंबर 2 में रियाज खान के घर से गवर्नमेंट स्कूल तक पीसीसी पथ निर्माण सहित अन्य योजनाएं शामिल है।