केतार : प्रखण्ड अंतर्गत केतार सीआरसी के सीआरपी बिनोद बिहारी मेहता को सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विदाई समारोह की शुरुआत संयुक्त रूप से बीईईओ राकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का संचालन छातकुण्ड उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानध्यापक राजेश्वर ठाकुर ने की। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीईओ राकेश कुमार थे। बीईईओ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे बिनोद मेहता बहुत ही मृदुभाषी स्वभाव के थे। इनसे हमलोग हमेशा सीखने का काम किए हैं। इनका कार्य करने की शैली बहुत ही प्रभावशाली थी। साथ ही बीइओ ने कहा कि जहाँ भी रहे खुश रहे स्वास्थ्य रहे। इसके उपरांत मेहता जी को केतार मां चतुर्भुजी माता का फोटो, अंगवस्त्र, डायरी एवं साल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।
अंत में सीएसरपी बिनोद बिहारी मेहता ने कहा कि विदाई तो कष्टदायी होता ही है, लेकिन सभी को एक दिन विदा होना पड़ता है। उन्होंने कहा आप सभी अपना कार्य ईमानदारी पूर्वक करेंगे।
मौके पर बीआरपी रमेश बैठा, शिक्षक रामानंद देवेंद्र कुमार, दीनानाथ मेहता, राजकुमार पाठक, अजय कुमार, दिलीप जायसवाल,सन्तोष कुमार, धनंजय कुमार, सुनील पांडेय, शम्भू सिंह, मनोरंजन कुमार, दीपक पाल सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।