बंशीधर नगर : मधुवन सोसायटी के तत्वाधान में प्रखण्ड पतंजलि योग समिति एवम भारत स्वाभिमान के द्वारा विगत 17 मार्च से चल रहे तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को सम्पन्न हो गया। इस प्रशिक्षण शिविर में विशेषकर महिलाओं को विभिन्न प्रकार के सर्वरोग निवारण के लिए योग प्रशिक्षण दिया गया।पंतजलि योग समिति एवम भारत स्वाभिमान के जिला संगठन मंत्री शैलेश कुमार शुक्ल ने बताया कि शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड, कमर दर्द के साथ साथ सभी प्रकार के बीमारियों से सुरक्षा के लिए योग प्रशिक्षण दिया गया।शिविर में भस्त्रिका, कपाल भाती, अनुलोम-विलोम,वाह्य प्राणायाम, उज्जायी, भ्रामरी उदगीत, आसन सहित सभी यौगिक क्रियाओं का विधिवत प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर समापन के अवसर पर राजकीय मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल विश्वकर्मा ने कहा कि योग का प्रयोग चिकित्सा के रूप में अमोघ शस्त्र है। उन्होंने कहा कि योग शरीर के साथ मानसिक संतुलन को शक्ति देता है। इसके महत्व को जानने के लिए योग के शरण मे जाना होगा। उन्होंने कहा कि आज फैल रहे महामारी से हर सम्भव रक्षा करेगा। व्यवसायी संघ के अध्यक्ष शम्भू सौदागर ने कहा कि योग प्राण की शक्ति है।योग करके शरीर के सभी दोषों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने पतंजलि योग समिति के योग शिक्षक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज घर घर योग प्रशिक्षण के सपने पूरे हो रहे है।
शिविर में आशा विश्वकर्मा, मीरा देवी,विनीता देवी, नैंसी कुमारी, किरण शर्मा, पीहू कुमारी, अंजली जायसवाल, रागनी रवानी, तनु कुमारी, ओमकार विश्वकर्मा, लालती देवी, शशि कुमारी, गुंजन कुँवर, गीता देवी, गोविंद रजक, अनिता देवी,अनिल विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।