बंशीधर नगर : अनुमण्डल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को अनुमण्डल पदाधिकारी जयवर्द्धन कुमार ने नगर पंचायत के अधिकारियों व व्यवसायियों के साथ बैठक किया। बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी ने सभी व्यवसायियों से दुकान के बाहर सड़क या फुटपाथ पर दुकान नही लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने 15 दिनों के अंदर अपने स्तर से अतिक्रमण हटाने का समय दिया।
उन्होंने व्यवसायियों से शहर की साफ सफाई पर ध्यान देने को कहा। नगर पंचायत अंतर्गत मुख्य सड़क के किनारे अवस्थित सभी कच्चे मकानों की जांच कर अहर्ता पूरी करनेवाले व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर पक्का आवास उपलब्ध कराने का निर्देश नगर पंचायत के अधिकारियों को दिया। उन्होंने नगर प्रबन्धक को मुख्य सड़क के किनारे अवस्थित सभी दुकानों का नम्बरिंग करने तथा दुकान के बाहर सामग्री रखकर बेचने वाले दुकानदारों का फोटोग्राफ लेकर उन्हें नोटिश निर्गत करने का निर्देश दिया।
उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी व्यवसायियों से नगर वासियो के साथ तिथि निर्धारित कर आपस मे बैठकर श्री बंशीधर नगर के मकानों व दुकानों के सामने राधा कृष्ण के बाल रूप से लेकर अंतिम जीवन तक के दृश्यों का चित्रांकन दीवारों पर कराने के लिए विचार विमर्श करने की सलाह दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से शहर से गुजरने वाले सभी राहगीरों को यह एहसास होगा कि यह भगवान श्री कृष्ण की नगरी बंशीधर नगर है।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी,कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ अमित कुमार,नगर प्रबन्धक रवि कुमार,व्यवसायी संघ के अध्यक्ष शम्भू सौदागर,गोपाल जायसवाल,सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे,अनूप निराला,दिलु चौबे सहित अन्य उपस्थित थे।