बंशीधर नगर : झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेताओ ने केंद्रीय कमिटी सदस्य निर्मल पासवान के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम झारखण्ड सरकार के पेयजल एवम स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर से मिलकर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से सम्बंधित मांगपत्र सौपा। मांगपत्र सौपते हुए नेताओ ने समस्याओं के समाधान की दिशा में शीघ्र पहल करने की मांग किया।
मांग पत्र में मुख्य रूप से श्री बंशीधर नगर अनुमण्डल मुख्यालय में बस स्टैंड, विभिन्न प्रखंडों में सड़क की मरम्मति व निर्माण, रजिस्टर टू को ऑनलाइन कराने, जितने वर्ष का भूमि का रसीद कट चुका है, उसे ऑन लाईन कराने सहित अन्य मांगे शामिल है।
मांग पत्र सौपने वालो में झामुमो केंद्रीय कमिटी सदस्य निर्मल पासवान, अनुज कुमार दुबे, मुकेश कुमार सिन्हा, विनय कुमार ठाकुर, देवेन्द्र चौबे, जय गोपाल यादव व नंदगोपाल यादव के नाम शामिल है।