धुरकी : थाना परिसर मे होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गयी। बैठक मे बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा सगमा अंचलाधिकारी सुनील कुमार, सगमा बीडीओ दीपक मिंज मुख्य रूप से मौजूद थे।
शांति समिति की बैठक मे बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा की धुरकी थाना अंतर्गत सभी पंचायत और गांव मे शांतिपूर्ण, सौहार्द और आपसी भाइचारा के साथ होली मनाएं, पर्व एक दूसरे को भाईचारा का संदेश देता है। होली का त्यौहार रंगों का त्योहार है, जिसमे एक दुसरे को प्रेम के साथ रंग लगाएं। उन्होने कहा की कोइ भी पर्व त्योहार अमन शांति और भाइचारे का संदेश देता है।
वहीं थाना प्रभारी प्रदीप कुमार हेम्व्रम ने कहा की किसी भी प्रकार का अनहोनी या घटना होने पर तत्काल पुलिस को सुचना करें, पुलिस शरारती तत्वों पर कड़ी निगाह रखेगी, अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी अफवाह पर ध्यान नही दें।
किसी भी तरह की सूचना हो तो हमारे नंबर पर सूचना दें। उन्होंने ने बाल-विवाह, समाजिक कुरीति, डायन बिसाही जैसी घटनाओं पर सभी समाज के लोग जागरूक होने की बात कही।
बैठक मे जिप सदस्य जानकी सिंह, नंदगोपाल यादव, मुखिया लक्षमण यादव, सत्यनरायण बैठा, सदाकत अली, कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष मोबीन अंसारी, भाजपा के पुर्व जिला महामंत्री इंद्रमणि जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि अखिलेश यादव, व रामप्रवेश गुप्ता राजा खान, योगेंद्र यादव, कुदुस अंसारी ऐनुद्दीन अंसारी जलिल अंसारी सफी अंसारी, सहादत अंसारी के अलावा सभी बुद्धिजीवी सम्मानित लोग मौजूद थे।