गढ़वा : छत्तीसगढ़ जाने वाले सड़क एनएच 343 पर पचपड़वा मोड़ के पास तेज रफ्तार में बाइक और पिकअप में हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगल राम 25 वर्ष, रमकंडा ऊपर टोला अपने ससुराल से पत्नी और बच्चे के साथ गढ़वा आ रहा था। इसी क्रम में पचपड़वा पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के गिरने के बाद बैंगन लदा पिकअप उसे रौंदते हुए पार कर गया, जिससे मंगल राम की मौत मौके पर ही हो गई। साथ में 1 वर्ष का पुत्र ठीक-ठाक है। जबकि मां को सदर अस्पताल में लाया गया है। मौके पर गढ़वा पुलिस दल-बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।