भवनाथपुर : भवनाथपुर भाया खरौंधी मुख्य पथ के मकरी बांध के पास गुरुवार की सुबह एक टेंपू और बाइक की हुई टक्कर में बाइक पर सवार विनोद ठाकुर और बंधन चन्द्रवंशी गंभीर रूप से घायल हो गये।
घायलावस्था में दोनों लोगों को इलाज कर लिए भवनाथपुर के सामुदायिक अस्पताल मे भर्ती कराय गया, जहां पर तैनात आयुष डॉक्टर अभिनीत विश्वास ने गंभीर रूप से घायल विनोद ठाकुर को प्राथमिक इलाज के बाद गढ़वा रेफर दिया। जबकि बंधन चन्द्रवंशी का इलाज स्थानीय अस्पताल में ही किया जा रहा है। घायलावस्था में युवक ने बताया वे दोनों एक बाइक से भवनाथदपुर से जा रहे थे तभी बांध के समीप विपरित दिशा आ रही तेज गति में टेंपू में टक्कर हो गई।