गढ़वा : मंगलवार की रात्रि में 12 बजे योगी सेना ने पशु तस्करों से 26 पशुओं को मुक्त कराया है।
योगी सेना प्रदेश अध्यक्ष विपुल दुबे ने बताया कि गढ़वा जिले में जोरो से हो रही गौ तस्करी का मामला प्रकाश में लगातार आ रहा है। योगी सेना को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रात्रि 12 बजे मझिआव बोदरा गांव होते हुवे तस्करी कर मारते पीटते 27 गाय और बैल को योगी सेना के कार्यकर्ताओं ने कत्लखाने जाने से बचा लिया है, व पशु तस्करों से मुक्त करा लिया। रात्रि का फायदा उठाकर तस्कर भाग निकले। इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दिया व सभी गायों को थाने ला कर सुबह सभी पशुपालकों के बीच वितरण कर दिया और सभी की जान बचाई।
इस दौरान अजय कुमार, मोहित पांडेय, किंशु चंद्रवंशी, नीतीश कुमार, प्रियांशु दुबे, हर्ष कश्यप, बबलू सोनी, विवेक कुमार, अभय सिंह, नीरज कुमार, रामचंद्र कुमार, टिंकू राजू कुमार आदि लोगो ने अहम भूमिका निभाई।