गढ़वा : प्रांतीय यादव महासभा झारखंड जिला इकाई गढ़वा के तत्वधान में 21/03/2021 दिन रविवार को आशीर्वाद रेसिडेंस (नवादा मोड़ गढ़वा) में होने वाला यादव महासम्मेलन सह होली मिलन समारोह को सफल बनाने हेतु प्रांतीय यादव महासभा गढ़वा जिला अध्यक्ष कृष्णा यादव के अध्यक्षता में उनके आवास पर बैठक किया गया, जिसमें जिले के सभी पदाधिकारी एवं प्रखंड के सभी प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए।
आज के बैठक का सफल संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतवंत कुमार यादव ने किया।
बैठक में सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्षों के साथ प्रांतीय यादव महासभा झारखंड सचिव अजय यादव, गढ़वा जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद यादव, कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद यादव, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सोनू यादव, जिला उपाध्यक्ष उमेंद्र यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुंशी यादव, के साथ अन्य लोग भी सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के विषय में चर्चा किए।