धुरकी : धुरकी थाना कार्यालय मे नए थाना प्रभारी प्रदीप कुमार हेम्ब्रम ने बुधवार को नए थाना प्रभारी के पद पर योगदान दे दिया है। निवर्तमान थाना प्रभारी विनोद कुमार से उन्होने प्रभार ले लिया है।
वहीं धुरकी थाना मे योगदान देने के बाद नए थाना प्रभारी प्रदीप कुमार हेंब्रम ने मीडीया कर्मियों से बातचीत करते हुए बताया की धुरकी थाना क्षेत्र मे उनकी पहली प्राथमिकता होगी अमन शांति बनाए रखना। वहीं थाना क्षेत्र के किसी भी प्रतिबंधित घाट से अवैध बालू का खनन और परिवहन करने वालों पर विशेष रूप से कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होने कहा की अवैध शराब की बिक्री व कारोबार करने वालों के विरुद्ध भी कार्यावाई होगी। थाना प्रभारी ने कहा की थाना क्षेत्र मे किसी भी तरह के अपराध, अंधविश्वास, डायन बिसाही, समाजिक कुरितियों से लेकर किसी भी प्रकार के गलत कार्यों पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी थाना क्षेत्र के किसी भी गांव के ग्रामीण अपनी समस्या लेकर कभी भी थाना मे आएं उनका समाधान किया जाएगा।
पुलिस आमजनो की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।
इस दौरान एएसआइ आलोक कुमार, सुबोध सिंह के अलावा सभी पुलिस कर्मी मौजूद थे।