रमना : थाना के नागपुर में बन रहे रेल ओवर ब्रिज में काम करने के दौरान गिरकर हो गयी है। बुधवार को शव के घर पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। मां फूल बसिया देवी और पत्नी संचिता देवी बार-बार मूर्छित हो जा रही थी। वहीं लालबहादुर का तीन वर्षीय इकलौता पुत्र गोलू अपने पिता के चेहरे को टुकुर-टुकुर निहार रहा था। इन सब दृश्यों को देख आस-पास के लोग भी अपनी आंसू नही रोक पा रहे थे।
जानकारी के अनुसार लालबहादुर पिछले तीन मार्च को ही काम करने नागपुर गया था। 12 मार्च को वह डीबीएल कम्पनी की ओर से बनाये जा रहे रेलवे ओवर ब्रिज में काम करने के दौरान गिरकर घायल हो गया। अन्य मजदूरों की मदद से उसे वहां के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
जहाँ 15 मार्च को उसने दम तोड़ दिया। 17 मार्च को शव के गांव पहुंचने के बाद मृतक का अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट पर किया गया।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बलजीत सोनी, उपाध्यक्ष अमित प्रकाश, मुखिया अखिलेश्वर पांडेय, समाजसेवी रामचन्द्र राम, शिवशंकर पांडेय, अभिषेक पांडेय, पारस नाथ पांडेय,अनुज पांडेय, राजकुमार यादव, अजय राम, राजा राम, त्यागी उमाकांत, मंटू ठाकुर सहित कई लोग मौजद थे।