गढ़वा : धुरकी थाना क्षेत्र के फाट पानी गांव निवासी छोटेलाल भुईयां शेटरिंग लगाने के दौरान गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में घायल छोटेलाल भुइया ने बताया कि वह गांव में सेंट्रिंग लगाने की काम कर रहा था। इसी दौरान गिरकर घायल हो गया। इसके बाद लोगों ने उसे उठा कर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।