गढ़वा : नगर उंटारी मार्ग पर मंगलवार की रात्रि मेराल उप स्वास्थ्य केंद्र के पास टेंपो पलटने से 8 लोग घायल हो गए। घायलों में धुरकी थाना क्षेत्र के खाला गांव निवासी अशोक कुमार राम, उसका भाई संतोष राम, अवधेश राम, सुरेंद्र राम, संगम कुमार, गुरुदयाल कुमार उत्तर प्रदेश के अमवार गांव निवासी सुंदर दास, कचनारवा गांव निवासी भगवान दास के नाम शामिल है। इनमें अशोक कुमार राम एवं संतोष राम को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में अशोक कुमार राम ने बताया कि सभी लोग धुरकी के खाला गांव से एक टेंपो पर सवार होकर राजस्थान नौकरी करने जाने के लिए गढ़वा रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिए आ रहे थे, इसी दौरान मेराल स्वास्थ्य केंद्र के पास उसकी टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई।
इसमें टेंपो पर सवार सभी लोग घायल हो गए।