गढ़वा : उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओबरा गढ़वा के सभागार में विद्यालय एसएमडीसी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। संचालन नवीन कुमार दुबे ने किया। बैठक में सभी शिक्षक गण उपस्थित थे।
बैठक का मुख्य विषय जिला शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा के पूर्व विभागीय आदेश एवं वर्तमान विभागीय पत्रांक 220 दिनांक 02 .03.2021 के आदेशानुसार विद्यालय के वरीय शिक्षक को प्रभार देना है। परंतु बार-बार विभागीय आदेश की अवहेलना प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार पांडे के द्वारा किया जा रहा है। बैठक में सभी शिक्षकों की सर्वसम्मति से वरीय शिक्षक टीजीटी ओम कृष्णम तिवारी को विद्यालय के प्रभारी बनाए जाने का निर्णय लिया गया है।
इसकी सूचना आज जिला शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा, उपायुक्त गढ़वा एवं अशर्फी राम शिक्षा विभाग विधायक प्रतिनिधि गढ़वा को सादर समर्पित की गई है। अतः सभी शिक्षक पदाधिकारी गण सभी लोग मांग करते हैं कि वरीयता क्रम को देखते हुए विद्यालय में प्रभारी की नियुक्त की जाए।
मौके पर देवेंद्र सिंह अध्यक्ष, जुनेद आलम, सीमा कुमारी, शिवानी विशंभरी, सुमन शर्मा, रेखा मिंज सारा हादी, निशा कुमारी, सभी टीजीटी सहायक शिक्षक एवं राम लगन राम प्राथमिक शिक्षक सलमा बानो शेख सरोजिनी डोडराय (6 से 8) शिक्षिका एवं अमित रंजन, गुलाब रवानी अंसारी, सुरेश राम, सुनील कुमार रविदास, नवीन कुमार धर दुबेज़ मोहम्मद आशिक अंसारीज़ रामनरेश सिंह, जोगेश्वर राम, मोहम्मद नौशाद बारी सिद्दीकीज़ अरविंद कुमार दुबे, पारा शिक्षक एवं प्रवीण कुमार लिपिक उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद नौशाद बारी सिद्दीकी ने की।