बंशीधर नगर : डॉ राममनोहर लोहिया चेतना मंच की बैठक बुधवार को चेचरिया स्थित पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी के आवास पर मंच के अध्यक्ष अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 23 मार्च को प्रखर समाजवादी नेता डॉ राममनोहर लोहिया जयंती समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समारोह की सफलता के लिए उपस्थित सदस्यों को जिम्मेवारी सौपी गई।
डॉ राममनोहर चेतना मंच के संरक्षक पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी ने कहा कि इस जयंती समारोह में वाराणसी से वरिष्ठ समाजवादी विचारक विजय नारायण सिंह, बलिया से गांधीवादी अधेता व लेखक मोहन सिंह, तथा डॉ राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन नई दिल्ली के अध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक रंजन सिंह भी शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि जयंती समारोह की तैयारी को लेकर आयोजित इस बैठक में सभी सदस्यों को जिम्मेवारी सौपी गई है। उन्होंने कहा कि विगत 12 फरवरी को डॉ राममनोहर लोहिया चेतना मंच का गठन किया गया था।
जिसमे सर्वसम्मति से इस मंच का संरक्षक पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी व समाजसेवी विजय सिंह को अध्यक्ष, अश्विनी कुमार को उपाध्यक्ष, मथुरा पासवान को सचिव, प्रकाशचन्द सेठी को कोषाध्यक्ष, सीताराम जायसवाल को तथा 13 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया था।उन्होंने कहा कि डॉ राममनोहर लोहिया चेतना मंच के तत्वाधान में आगामी 23 मार्च को भवनाथपुर मोड़ स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया के प्रतिमा के निकट जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जायेगा।
बैठक में मथुरा पासवान, सीताराम जायसवाल, प्रकाशचन्द्र सेठी, अनुज कुमार ठाकुर, राजेन्द्र सिंह, सलीम अंसारी, इस्माइल अंसारी, बसंत प्रसाद जायसवाल, कमलेश बिहारी, नंदकिशोर प्रसाद, हीरा प्रसाद, अनिल कुमार गुप्ता, राजीव कुमार जायसवाल, राम कृपाल पासवान, ओमप्रकाश कुशवाहा, राम केश्वर प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।