गढ़वा : श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग में कार्यरत श्रमिक मित्र संघ गढ़वा की बैठक नियोजनालय परिसर के प्रांगण में किया गया। बैठक में आगामी घोषणा के अनुरूप नए जिला कमेटी का गठन किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से श्रमिक संघ का जिला अध्यक्ष दिनेश राम सचिव विकास कुमार को बनाया गया। वहीं कोषाध्यक्ष राम विशन राम, उपाध्यक्ष चंदा देवी, मनोज प्रसाद, उप कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री विनोद कुमार, संरक्षक नागेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य, सरिता देवी, अभीला देवी, ललित विश्वकर्मा एवं चंदा देवी को बनाया गया।
इस मौके पर संतोष चंद्रवंशी, अभिषेक कुमार, सोनू कुमार, शंकर पाल, आनंद कुमार सहित विभिन्न प्रखंड के श्रमिक मित्र उपस्थित हुए।