गढ़वा : योगी सेना के द्वारा संकट मोचन मंदिर में मंगलवार को शाम 6 बजे से सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।
इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय को भगवा वस्त्र भेंट कर समानित किया गया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान सच्ची श्रद्धा एवं भक्ति से प्रसन्न होते हैं। इसलिए जब भी समय मिले भगवान का भजन करते रहना चाहिए व योगी सेना द्वारा बहुत ही अच्छी आयोजन किया गया। मानस मण्डली के लोगो सहित आयोजन में आये हुवे सभी को भी भगवा वस्त्र दे कर सम्मानित किया।
योगी सेना प्रदेश अध्यक्ष विपुल दुबे ने कहा कि संकट मोचन मंदिर को फूल माला से सजा कर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
यह पाठ करने से बजरंग बली प्रसन्न होते हैं जिससे हर मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस दरबार मे जो भी इंसान सच्चे मन और भक्ति भाव से अर्जी लगता है उसकी मनोकामना होती है एवं कोई भी भक्त उदास नहीं लौटता करते।
वहीं श्री दुबे ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मानस मण्डली सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। इस मंडली द्वारा विगत 6 वर्षों से इस पाठ का आयोजन होते आ रहा है जो 324 वें कार्यक्रम के रूप में आज संकट मोचन मंदिर में मनाया गया। इसमें सभी भक्तजनों ने शामिल होकर प्रभु भक्ति का आनंद उठाया। इस दौरान दर्जनों भक्तजनों धूमधाम से पूजा अर्चना की और भजन कीर्तन किया एवं सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और मंदिर में अलग से साउंड सिस्टम भी लगवा गया ताकि हर दिन भजन कृतन होता रहे।
इस मौके पर मानस मंडली के सदस्य अरुण दुबे बृजेश कुमार पांडे, सियाराम पांडे, आत्मा पांडे, अमरेंद्र कुमार मिश्र, छोटेलाल तिवारी, अशोक पटवा अधिवक्ता, राकेश कुमार तिवारी, अरविंद तिवारी, अभय तिवारी, माया तिवारी, सुनील कुमार गुप्ता, मुरली श्याम सोनी, धनंजय तिवारी, रासबिहारी तिवारी, सतीश चौबे, सतीश धर दुबे, मार्कंडेय तिवारी, रघुपति सिंह, आत्मा पांडे, मनोज दुब, अमरेंद्र कुमार मिश्र, समुद्र रवींद्र मिश्र लव दुबे, योगी सेना के जिला अध्यक्ष अमन चौबे, संतोष गुप्ता, संदीप दुबे, हर्ष काश्यप, प्रियांशु दुबे, बबलू सोनी, अभिषेक चौबे, मनोज तिवारी, आलोक त्रिपाठी उज्ज्वल चौबे, संदीप दुबे, प्रिंस तिवारी, शेखर तिवारी, आशीष वैद्य, ब्रजेश उपाध्याय, मार्कण्डेय तिवारी, गुड्डू सिंह, राकेश शुक्ला, चंदन तिवारी, चंदन दुबे, राहुल चौबे, राकेश पांडेय, सुयस पांडेय, मनोज चौबे, नवीन तिवारी, लक्ष्मी पांडेय, आदि सैकड़ो भक्तगण ने पूजा अर्चना किये व जय बजरंगबली, जय श्री राम का जयकारे लगाए।