whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27259637
Loading...


भाजपाइयों ने वैक्सीनेशन सेंटर पर लगाया हेल्प डेस्क

location_on गढ़वा access_time 17-Mar-21, 05:39 PM visibility 655
Share



भाजपाइयों ने वैक्सीनेशन सेंटर पर लगाया हेल्प डेस्क


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी गढ़वा जिला के द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत वैक्सीनेशन सेंटर पर हेल्प डेस्क का आज सदर अस्पताल गढ़वा से शुभारंभ हुआ, जिसमें वैक्सीन लेने वाले सभी लोगों को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उन्हें सहयोग किया गया। साथ ही सैनिटाइजर, मास्क, फ्रूट, जूस एवं बिस्किट सभी को दिया गया। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिले में सभी 11 वैक्सीन सेंटर पर इस तरह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एवं प्रदेश संगठन के निर्देश पर सभी वैक्सीन सेंटर पर इस तरह का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। उसी के नियमित आज नगर मंडल गढ़वा के द्वारा सदर अस्पताल में किया गया एवं युवा मोर्चा के द्वारा परमेश्वरी हॉस्पिटल में किया गया।
गढ़वा ग्रामीण के द्वारा आरोग्यं अस्पताल में किया गया एवं मेराल मंडल के द्वारा मेराल पीएससी सेंटर में किया गया। बाकी कल सभी जगह इस तरह का हेल्प डेस्क लगाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सह कार्यक्रम जिलाप्रभारी संतोष दुबे ने बताया कि जिले के सभी वैक्सीन सेंटर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को द्वारा हेल्प डेस्क के माध्यम से सभी वैक्सीन लेने वाले लोगों को सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री सभी नागरिक को मुफ्त में वैक्सीन मुहैया करा रहे हैं। यह भारतीय जनता पार्टी के लिए गर्व की बात है। विश्व के कई देश में अभी तक वैक्सीन नहीं प्रारंभ हो पाया है, लेकिन मोदी जी के सूझबूझ से देश में वैक्सीन का कार्यक्रम बहुत ही सफलता पूर्वक चल रहा है।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अनुसूचित मोर्चाराष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य जवाहर पासवान, जिला उपाध्यक्ष मुरली श्याम सोनी, हरेंद्र दुबे, संजय भगत, मीडिया प्रभारी रिंकू तिवारी, सुरेंद्र विश्वकर्मा, मुरली श्याम तिवारी, कैलाश कश्यप, वीणा पाठक, कंचन जयसवाल, मुन्ना तिवारी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रितेश चौबे, युवा मोर्चा के महामंत्री विकास तिवारी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अविनाश पासवान, कुमार रवी शंकर, अमन चौबे, नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, नगर मंडल महामंत्री मनोज पाठक, राकेश शंकर गुप्ता, टिंकू गुप्ता, मंडल अध्यक्ष शिवनारायण चंद्रा, अनवर हुसैन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, प्रदीप पासवान, दिनेश मेहता, चंचल भारती, संजय जयसवाल, लक्ष्मी पांडे, अजीत तिवारी, विनय कांस्यकार, अरुण तिवारी, अक्षय दुबे एवं मेराल बीएससी सेंटर पर संजय भगत के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष मनोज जयसवाल, उदय कुशवाहा आदि मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play