गढ़वा : गढ़वा जिले में कोविड 19 वैक्सीन को शत-प्रतिशत भागीदारी के लिए मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जिले के सभी समाजिक संस्था से अपील किया कि आप समाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जन-जन को जागरूक कर कोरोना महामारी से बचाव की पहल करें।
आज जिले में कोरोना वैक्सीन को बढ़ावा देने हेतु समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था हेल्प अदर्स टीम के युवाओं ने जागरूकता रथ निकाला। जागरूकता रथ को सदर अस्पताल गढ़वा में सिविल सर्जन डॉ दिनेश सिंह, झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, विधायक प्रतिनधि (स्वास्थ)कंचन कुमार साहू ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया।

मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि कोरोना महामारी के बचाव हेतु कोविड वैक्सीन लेना निहायत ही जरूरी है, जिसके लिये युवाओं ने जो पहल की है, बधाई के पात्र हैं।
जबकि तनवीर आलम ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक लोग सदर अस्पताल में आकर टिका लगवाएं, ताकि कोरोना की महमारी से वृद्ध को बचाया जा सके। जबकि कंचन कुमार साहू ने कहा कि कोरोना की जानलेवा महामारी की रोकथाम हेतु जागरूकता के साथ साथ कोरोना वैक्सीन का लेना आज निहायत जरूरी है, जिसके लिए सरकार के साथ साथ समाजसेवी संगठन को भी आगे आकर पुनः पहल की जरूरत है। हेल्प अदर्स के साथ-साथ लियो क्लब आफ़ ज्ञान गंगा के पदाधिकारियों ने भी वैक्सीन लेने की अपील किया है, जिसके लिए उन्होंने समाज मे अलख जगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है।
मौके पर झामुमो जिला सचिव मनोज ठाकुर, फ़ुजैल अहमद, अजय ठाकुर, अविनाश दुबे, अमित सिंह, नवनीत कमलापुरी आदि उपस्थित थे।