गढ़वा : बेलचम्पा पंचायत के नावाडीह में दिलीप सिंह की पत्नी आरती देवी ने फाँसी लगा कर, आज सुबह करीब 5 बजे आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही गढ़वा थाने के एसआई रीना दास, आनंद सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है।
इसकी सूचना मिलने पर मुखिया प्रतिनिधि पंकज पासवान अन्य सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर संवेदना व्यक्त किया है।