मेराल : मेराल प्रखंड के उतरी एवं दक्षिणी मंडल के सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर मंगलवार को रुपु महतो व चंद्रमणि पाठक ने सांसद बीडी राम को आभार प्रकट किया।
उतरी मंडल के रूपों महतो ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में इसके पूर्व मंत्री एवं दूसरे दौर में प्रखंड महामंत्री के रूप में पार्टी में काम कर चुका हूं। वहीं दक्षिणी मंडल के चंद्रमणि पाठक ने बताया कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी में मेराल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभा चुका हूं।
फिलहाल दोनों ने सांसद महोदय के द्वार दिए गए जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए मेराल दक्षिणी मंडल एवं उत्तरी मंडल के चंद्रमणि व रुपू महतो ने सांसद बीडी राम को आभार प्रकट किया।
दोनों प्रतिनिधियों ने सांसद महोदय को विश्वास करने पर प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से विश्वास दिलाया है कि उनके द्वारा दिए गए जिम्मेवारी को निष्ठा पूर्वक कार्यकर्ता हित एवं इस क्षेत्र के जनता के लिए हमेशा कार्य करूंगा। और अपने क्षेत्र में पार्टी के लिए सदैव मजबूती बनाने का प्रयासरत रहूंगा।