गढ़वा : गढ़वा के प्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर के प्रांगण में जिला सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, नगर परिषद सांसद प्रतिनिधि चन्दन जायसवाल एवं जिला समन्वयक संजय ठाकुर का संयुक्त रुप से शहर के लोगो के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित सम्मानित किया गया।
समारोह समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पांडे थे। सभी उपस्थित लोगों ने एक सुर में सांसद का आभार व्यक्त किया सम्मान समारोह में मुख्य रूप से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध शरण, विनोद जायसवाल, अजय तिवारी, ब्रजेश उपाध्याय, वार्ड पार्षद विनोद प्रसाद, मीरा देवी, बंधु राम, नीतीश कुमार, कमलेश मद्धेशिया, रूपेश गुप्ता, गौरव जयसवाल, अनीश सिंह, हनी गुप्ता, विनय गौड़, संजय सिंह, अग्रहरि सुधीर सिंह, रणविजय सिंह, अशोक मधेशिया सहित सैकड़ों की संख्या में शहर के गणमान्य एवं युवा उपस्थित थे।