सगमा : प्रखंड मुख्यालय स्थित मुखतार अंसारी के आवास पर मंगलवार को मनोनीत सांसद प्रतिनिधि का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा मंडल इकाई ने सांसद विष्णु दयाल राम द्वारा मनोनीत पुर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव को सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने पर सगमा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि बबलु ठाकुर ने कहा कि सांसद विष्णु दयाल राम द्वारा पुर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव को सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने से भाजपा मंडल इकाई समन्वय बनाकर पार्टी का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सांसद और विधायक द्वारा मनोनीत हम प्रतिनिधियों का चटानी एकता का परिचय देना होगा विकास कार्य में भाजपा मजबूत पार्टी के तौर पर अपना योगदान दे रही है जबकि मनोनीत सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव ने कहा कि सांसद विष्णु दयाल राम ने मुझे जो जिम्मेदारी दिया है।
उसे आप लोगों के सहयोग से ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का काम करूंगा सरकार द्वारा पारित योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना ही मेरा कर्तव्य होगा।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि बबलू ठाकुर, महामंत्री सखीचंद्र प्रजापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुख्तार आलम, रामकिशोर यादव, अरुण यादव, प्रताप यादव, अरविंद यादव, लालमोहन यादव, सुशील बैठा, लालमोहन गुप्ता, राजकुमार यादव, रविन्द्र यादव धनंजय यादव, अभिमन्यु यादव, चंद्रकांत यादव, हजारी प्रसाद यादव, शोभन राम, विनय यादव, राम जवित राम, उमा यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।