whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27253383
Loading...


कुटकू डैम के 14 गांवों के विस्थापितों ने वन टाइम स्पेशल पैकेज नहीं मिलने पर काम नहीं होने देने का लिया निर्णय

location_on भंडरिया access_time 16-Mar-21, 06:42 PM visibility 661
Share



कुटकू डैम के 14 गांवों के विस्थापितों ने वन टाइम स्पेशल पैकेज नहीं मिलने पर काम नहीं होने देने का लिया निर्णय
महापंचायत में शामिल ग्रामीण एवं भाषण देते नेता


मोहम्मद हसनैन check_circle
संवाददाता



भंडरिया : भंडरिया कुटकू मंडल डैम डूब क्षेत्र के 14 गांवों के हजारों ग्रामीणों ने महापंचायत का आयोजन कर कहा कि जब तक सभी विस्थापित लोगों का वन टाइम स्पेशल पैकेज नहीं मिलता है, तब तक मंडल डैम में काम नहीं करने दिया जाएगा। डूब क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोगों ने 8 मार्च को डैम के कार्य को बंद करा दिया था। वेप कोस कंपनी द्वारा 1 सप्ताह पूर्व मंडल डैम के स्टेज -2 का कार्य प्रारंभ कर दिया था। इस इसकी जानकारी देते हुए कुटकु डूब क्षेत्र संघर्ष समिति पलामू प्रमंडल के अध्यक्ष प्रताप तिर्की ने कहा कि भारत सरकार द्वारा मंडल डैम के विस्थापितों को वन टाइम स्पेशल पैकेज देने का आदेश दिया गया था, परंतु उक्त आदेश का अवहेलना करते हुए वेप कोस कंपनी द्वारा मनमाने ढंग से डैम में काम लगा दिया गया था।
जिससे ग्रामीणों ने बंद करा दिया है। मालुम हो की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 5 जनवरी 2020 को यह डैम का शिलान्यास किया गया था। विस्थापित लोगों का कहना है कि 14 गांव के अलावा 7 और गांव जो डूब क्षेत्र से बाहर रखा गया है। उन गांव के रैयतों को जमीन की रसीद नहीं कटता, उनके खतियान नहीं बन जाता, तब तक उसे डूब क्षेत्र से बाहर रखा गया यह कैसे लोग जानेंग। इस सभी मामले को लेकर डूब क्षेत्र संघर्ष समिति के लोगों ने लातेहार उपायुक्त से मिला था। संघर्ष समिति के पहल पर लातेहार उपायुक्त, गढ़वा उपायुक्त, वन विभाग के पदाधिकारी, बरवाडीह बीडीओ वेप कोस कंपनी के चीफ इंजीनियर के साथ ग्रामीणों के साथ बैठक किया जाना था। परंतु यह बैठक नहीं हुई।
बरवाडीह बीडीओ ने फोन कर समिति को बताया कि भारत सरकार का द्वारा विस्थापित लोगों के मुआवजा देने संबंधी आदेश प्राप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उक्त पदाधिकारियों और कंपनी के इंजीनियर द्वारा डूब क्षेत्र के लोगों के बीच विस्थापितों की मांगों को लेकर विचार-विमर्श की जाएगी। इस मौके पर डूब क्षेत्र संघर्ष समिति के राजेश प्रसाद, मुनेश्वर सिंह,पीतरूस मींज, संजीत मिंज, अरुण नगेसिया, बसंत सिंह, मदन यादव सहित 14 गांव के डेढ़ हजार लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play