केतार : केतार प्रखंड के भाजपा मंडल कार्यालय में नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि त्रिपुरारी सिंह को मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद ने गमछा एवं पुष्प देकर सम्मानित किया। नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि त्रिपुरारी सिंह को भाजपा मंडल के सभी सदस्यों ने लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा मंडल के अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि हेमंत पाठक, विक्रमा सिंह, मीडिया प्रभारी रविंद्र सोनी, उमेश दुबे, रामप्रसाद कमलापुरी, सीताराम जायसवाल, आदि लोग उपस्थित थे।