बंशीधर नगर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष किसलय तिवारी गढ़वा जिला संगठनात्मक प्रवास के दौरान बैठक के उपरांत रविवार की देर शाम बंशीधर नगर पहुंच कर बंशीधर मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना किया। बंशीधर नगर पहुंचने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की ऐसी विश्वविख्यात प्रतिमा पूरे विश्व में जो शुद्ध 32 मन सोने से बनी हो हमने नही सुना है और ना ही जाना है। उन्होंने कहा कि इस मंदिर के प्रचार-प्रसार के माध्यम से देश में सिर्फ बताने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि बाबा बंशीधर यह नगरी सहित पूरे गढ़वा जिला के लिए रोजगार के नए आयाम खुलेंगे और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने बंशीधर मंदिर में पूजन अर्चन करने के बाद राजा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर में भी पूजन किया। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को कहा कि प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा का अपना 10 यूथ होना चाहिए और यह आने वाले विगत 3 माह में अपना जवाबदेही समझ कर के सभी मंडल अध्यक्ष पूर्ण करा लेंगे जिससे एक नए भाजपा का निर्माण संभव हो सकेगा।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम, अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता ,विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, भाजयुमो के शहरी मंडल अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आनंद कमलापुरी, मंडल महामंत्री बुचू प्रसाद, नीरज कुमार, चंदन पासवान, अभिषेक चौबे सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।