whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27180864
Loading...


एसडीपीओ ने छठ घाट व दिव्यांग महिला के मकान की वैकल्पिक व्यवस्था का ग्रामीणों को दिया प्रस्ताव

location_on रमना access_time 15-Mar-21, 07:23 PM visibility 671
Share



एसडीपीओ ने छठ घाट व दिव्यांग महिला के मकान की वैकल्पिक व्यवस्था का ग्रामीणों को दिया प्रस्ताव


नीरज पाठक check_circle
संवाददाता



रमना : रमना पंचायत सचिवालय के समीप हनुमान मंदिर, छठ घाट,आर्घ स्थल व दिव्यांग महिला के खपरैल मकान को थाना भवन के चहारदीवारी से मुक्त रखने की ग्रामीमों के मांग के आलोक में प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार के पूर्वाह्न श्री बंशीधर नगर के एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी के उपस्थित में पुलिस - पब्लिक की बैठक संपन्न हुई। आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि सन 1994 से उक्त भूमि पर छठ पूजा संपन्न होते आ रहा है जहां करीब एक हजार अधिक व्रतियों के द्वारा छठ पूजा निर्बाध किया जाता रहा है। वहीं वर्षों से हनुमान मंदिर और एक दिव्यांग माॅ-बेटा का खपरैल मकान भी अवस्थित है, जिसे वर्तमान में बन रहे थाना भवन की चहारदीवारी से मुक्त रखा जाए।
उक्त भूमि ग्रामीणो के लोक आस्था से जुड़ा हुआ है। ग्रामीणो के मांग के आलोक में सीओ संजीव कुमार भारती के हवाले से प्रमोद कुमार केशरी ने कहां कि उक्त भूमि सरकारी है और थाना भवन के साथ चहारदीवारी निर्माण कार्य के लिए पुलिस विभाग को उपलब्ध कराया गया है। ग्रामीणो के मांग पर विचार करते हुए छठ घाट और दिव्यांग महिला के लिए अन्यत्र भूमि उपलब्ध कराया जाएगा। हलांकि पुलिस -पब्लिक की बैठक में किसी प्रकार का निर्णय नही लिया जा सका है। चहारदीवारी से मुक्त रखने की मांग को लेकर ग्रामीणों के राजपाल, मुख्यमंत्री और उच्चाधिकारीयों को भी निबंधित डाक के माध्यम से पत्र भेजा गया है। मौके पर थाना प्रभारी रणबिजय सिंह पीएसआई शिवलाल गुप्ता, विवेक कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता रामचंद्र राम, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, महेंद्र प्रजापति, प्रबोधन साह, रामप्रवेश प्रजापति, मनोहर वियार, चतुरगुण यादव, उमाशंकर यादव, प्रभा देवी सहित कई लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play