whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27189500
Loading...


डायन प्रथा जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए सामाजिक जागरूकता जरूरी : डीडीसी

location_on गढ़वा access_time 15-Mar-21, 03:55 PM visibility 687
Share



डायन प्रथा जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए सामाजिक जागरूकता जरूरी : डीडीसी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



उप विकास आयुक्त ने डायन बिसाही उन्मूलन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया अंधविश्वास के कारण उत्पन्न इन कुरीतियों से महिलाओं को प्रताड़ित करना अपराध है- उप विकास आयुक्त गढ़वा : महिला, बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग गढवा द्वारा डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम 2001 के तहत डायन कुप्रथा मुक्त झारखंड अभियान के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आज उप विकास आयुक्त सत्येंद्र नारायण उपाध्याय व जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी ने समाहरणालय परिसर से डायन बिसाही उन्मूलन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने डायन प्रथा को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए कहा कि डायन बिसाही एक ऐसी कुप्रथा है जिसपर अंकुश लगाने की आवश्यकता है।
इसके लिए बड़े पैमाने पर सामाजिक जागरूकता बेहद जरूरी है। डायन प्रथा जैसी कुरीतियां ना केवल महिलाओं को, बल्कि समाज को भी नकारात्मक विचारधारा से ग्रसित करती हैं। अंधविश्वास के कारण उत्पन्न इन कुरीतियों से महिलाओं को प्रताड़ित करना अपराध है। डायन बिसाही जैसी कुप्रथा के कारण आज समाज के गरीब तथा असहाय महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में आज रवाना किए गए डायन बिसाही उन्मूलन जागरूकता रथ के माध्यम से आमजनों को डायन एवं उससे संबंधित कुप्रथाओं के प्रति न केवल जागरूक किया जायेगा, बल्कि उससे जुड़े लोगों पर होने वाले कानूनी प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला जायेगा। साथ ही उन्होंने आमजनों से डायन बिसाही जैसी कुप्रथा पर विश्वास नहीं करने तथा अपने आसपास इस प्रकार की किसी भी घटना की जानकारी होने पर अपने निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करने की अपील की।
ज्ञातव्य है कि आज रवाना किए गए डायन बिसाही उन्मूलन जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं सुदूरवर्ती गाँवों में जाकर डायन कुप्रथा के कुप्रभावों के विषय में आमजनों को जागरूक किया जाएगा। बताते चलें कि डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम 2001 के तहत किसी महिला को ‘डायन’ के रूप में पहचान करने वाले तथा पहचान के प्रति अपने किसी भी कार्य, शब्द या रीति से कार्रवाई करने वाले को अधिकतम तीन महीने तक कारावास की सजा या 1000 रू जुर्माना अथवा दोनों सजा से दंडित करने का प्रावधान है। साथ ही किसी महिला की ‘डायन’ के रूप में पहचान कर उसे शारीरिक या मानसिक यातना देने, जानबूझ कर या अन्यथा प्रताड़ित करने पर 6 माह की अवधि के लिए कारावास की सजा अथवा 2000 रू तक के जुर्माने या दोनों सजा से दंडित करने का प्रावधान है।
वहीं किसी महिला को ‘डायन’ के रूप में पहचान करने के लिए अन्य व्यक्ति अथवा समाज के लोगों को उकसाने, षडयंत्र रचने तथा सहयोग करने की स्थिति में तीन महीने तक कारावास अथवा 1000 रू तक के जुर्माने या दोनों सजा से दंडित करने का प्रावधान है। इसके अलावा ‘डायन’ के रूप में पहचान की गई महिला को शारीरिक या मानसिक हानि पहुँचाकर अथवा प्रताड़ित कर ‘झाड़-फूँक’ या ‘टोटका’ द्वारा उपचार करने वाले को एक साल तक कारावास की सजा अथवा 2000 रू तक जुर्माना अथवा दोनों दंडों से दंडित करने का प्रावधान है। डायन बिसाही उन्मूलन जागरूकता रथ की रवानगी के अवसर पर उप विकास आयुक्त सत्येंद्र नारायण उपाध्याय, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, समाज कल्याण विभाग के कर्मी समेत अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play