गढ़वा : रविवार की रात्रि करीब 8:00 बजे सदर थाना के गरनहा निवासी नीरज सिंह बाइक दुर्घटना में घायल हो गए हैं। घायल नीरज को इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया है।
सूचना के अनुसार नीरज टंडवा स्थित अपने आवास से घर जा रहे थे। इसी क्रम में टंडवा में बाइक दुर्घटना में घायल हो गए हैं। उन्हें स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया है। उनका चेहरे में और शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगी है चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।