whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27196297
Loading...


विधायक ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास

location_on केतार access_time 14-Mar-21, 07:46 PM visibility 728
Share



विधायक ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास


योगेन्द्र विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



केतार : पाचाडुमर मुख्य सड़क से प्रखंड मुख्यालय तक विशेष केंद्रीय सहायता योजना अन्तर्गत पीसीसी सड़क का शिलान्यास विधायक भानू प्रताप शाही ने पूजा अर्चना व नारियल फोड़ कर किया। प्रखण्ड मुख्यालय जाने के लिए कच्ची सड़क से जाना पड़ता था। जिससे बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती थी। यह पीसीसी पथ की लागत चालीस लाख है।शिलान्यास कार्यक्रम के बाद प्रखण्ड मुख्यालय में पेंशन स्वीकृत प्रमाणपत्र बाटने का सभा का आयोजन किया गया। इस सभा मे पाचाडुमर,बलिगड़ व केतार पंचायत के लोगो को पेंशन स्वीकृत प्रमाणपत्र दिया गया।इस सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद एवं कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री सत्येंद्र ठाकुर ने किया।
सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा प्रखण्ड के विधवा,दिव्यांग, वृद्ध लोग पेंशन के लिए दौड़ते दौड़ते ठक जाते थे।इसलिए हमने विधानसभा में आवाज उठाकर नया आवंटन अपने ही विधानसभा क्षेत्र ही नही बल्कि पूरे राज्य स्तर पर यह योजना लागू करवाया।जिससे शिविर के माध्यम से पेंशन स्वीकृत कराया जा रहा है। अब किसी के पीछे दौड़ने की आवश्यकता नही है। योग्य लोग सीधे प्रखंड पहुचकर पेंशन स्वीकृत करवाए।और बहुत जल्द दिव्यांग प्रमाणपत्र एवं ड्राविंग लाइसेंस बनाने हेतु प्रखण्ड स्तर पर शिविर का आयोजन करवया जाएगा। साथ ही उन्होंने जंगल की अंधाधुंध कटाई रोकने के लिए लोगो से आग्रह किया।विधायक ने सख्त लब्जो में प्रखंड के पदाधिकारियों एवं पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों को हिदायत देते हुए कहा कि कुर्सी छोड़ जनता के बीच जाकर उनकी परेशानी को समझे एवं तत्काल उनकी समस्या दूर करे।
चुकी जनता है तो हम सभी है। यदि जनता को कोई परेशानी होगा तो मैं किसी भी सूरत पर बकसने वाले नही है । चाहे वह प्रतिनिधि या प्रखण्ड कर्मी हो। विधायक ने कहा कि हमने लाखो की लागत से पाचाडूमर में बड़ा हॉस्पिटल बनाने का कार्य किया परन्तु सरकार ने अभी तक डॉक्टर व स्वास्थ्य सुविधा बहाल नही कर पाई थी। परंतु मेरे विशेष हस्तक्षेप से बहुत जल्द एमबीबीएस डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य सुविधा बहाल कराई जाएगी।जिससे लोगो को स्वास्थ्य सुविधा हेतु भवनाथपुर नही जाना पड़ेगा।साथ ही प्रखंड के सभी घरों में अरबो की लागत से शुद्ध जल नल के माध्यम से पहुचाने का कार्य जोरो पर चल रहा है।पेंशन शिविर में वीडियो नितेश भाष्कर ने कहा कि कुल 1696 आवेदन प्राप्त किया गया था जिसमे अभी तक 223 फॉर्म स्वीकृत किया जा चुका है,शेष आगे भी स्वीकृत करने का कार्य जोरो पर चल रहा है।
किसी भी माताए,बहनो,भाई बन्धुओं को हड़बड़ाने की आवश्यकता नही है।जैसे जैसे पेंशन स्वीकृति होंगे पंचायतवार शिविर का आयोजन कर पेंशन स्वीकृत प्रमाणपत्र वितरण किया जाएगा।जिनका फॉर्म रिजेक्ट होगा उसका कारण सहित बताया जाएगा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि विक्रमा सिंह, हेमंत पाठक,राजू सिंह, मूंगा साह, एससी मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज फौजी, रामनरेश सिंह, उमेश दुबे सहित सभी प्रखण्ड कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play