बंशीधर नगर : प्रखंड के दहेड़िया गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता शिविर में वर्ष 2015 में बुजुर्गों के लिए सरकार के द्वारा बनाए गए कानून की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। पीएलभी मनोज कुमार द्विवेदी ने वर्ष 2015 में सरकार के द्वारा बुजुर्ग महिला पुरुष को लेकर बनाए गए कानून की जानकारी दी गई। मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा कि सभी पुत्र, पतोहू व पुत्री अपने माता पता की अच्छी तरह देखभाल करें। बुजुर्गों की देखरेख ठीक से नहीं करने की स्थिति में शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। एकल बुजुर्ग महिला पुरुषों के लिए सरकार के द्वारा वृद्ध आश्रम की व्यवस्था किया गया है।
अपने परिजनों से प्रताड़ित होने वाले बुजुर्ग महिला पुरुष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, ग्राम कानूनी सहायता केंद्र कथा थाना में शिकायत कर सकते हैं। शिकायत मिलने पर प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर पीएलभी अनिल यादव, शाहीन परवीन, कामेश्वर प्रसाद यादव, जय प्रकाश यादव, मदन महतो, रामचंद्र प्रसाद यादव, विक्रम सिंह, प्रभु सिंह, धर्मजीत वियार, धर्मन यादव, प्रभावती देवी, पार्वती देवी, सुनीता देवी, कविता देवी, ममता देवी, गठली देवी, उषा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।