गढ़वा : गढ़वा जिला भाजयुमो की इकाई गठन के बाद पहली बैठक जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे की अध्यक्षता मे टंडवा स्थित जिला कार्यालय मे की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमों झारखण्ड प्रदेश के अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा की कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं। संगठन शक्ति होती है युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है भाजयुमो हर बुथ स्तर पर युवाओ का एक बड़ा समुह खड़ा करेगा भाजयुमो हर बुथ स्तर बीस युवाओ का एक टीम खड़ा करेगा। भाजयुमो नीती सिद्धात से चलनेवाली संगठन है। यहां कार्यकर्ता विचार से जुड़ते हैं। युवाओ के बिना हम क्रांति की कल्पना नही कर सकते हैं। झामुमो ने युवाओ को बेरोजगारी भत्ता के नाम पर ठगने का काम किया। हेमंत सरकार बनते ही अपराधी बेलगाम हो चुके हैं।
हर जगह हत्या लुट बलात्कार चरम पर पहुंच चुका है। देश में विरोधी दल के लोग हर कदम पर जनता को भ्रमीत करने मे दिनरात पसीना बहा रहा है। भारत में नरेन्द्र मोदी की सरकार देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिन रात काम कर रही है।
जबकि भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि वर्तमान में झारखंड की झामुमो सरकार युवा विरोधी कार्य कर रही है हेमंत सरकार ने नियोजन नीती खत्म कर झारखंड के युवाओ का अधिकार छिनने का काम किया है भाजपा सरकार ने झारखंड के हीत मे नियोजन नीती बनाया था। लेकिन झारखंड मे नियोजन नीती बनने से झामुमो की दलाली खतरे मे पड़ गयी थी इसलिए झामुमो की सरकार बनते ही हेमंत सरकार ने झारखंड के युवाओ का अधिकार छीन लिया।
जबकि बैठक को संबोधित करते हुए गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि झामुमो सरकार में गढ़वा सहित पुरे झारखंड मे दलाली प्रथा चरम पर पहुंच चुका है झामुमो सरकार से आम जनता का मोह भंग हो चुका है।
जनता चुनाव के इंतजार कर रही है झामुमो आनेवाले समय में सत्ता में नजर नही आएगी।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे,भाजयुमो जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुर्या प्रभात, भाजयुमों पलामू प्रमंडल प्रभारी श्रीनिवास, अश्विनी पाण्डेय, भाजपा मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, अविनाश पासवान, हैप्पी प्रताप शाही, शिवम भारद्वाज, उमेश कश्यप, मनोज पाठक, कंचन रवि, अखिलेश उरांव, संजय कमलापुरी, विकास तिवारी, संजय जायसवाल, राजकुमार साव, लक्ष्मी कांत, अजीत तिवारी, विकास दुबे, डा. लालमोहन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।