बंशीधर नगर : अनुमंडल मुख्यालय के अधौरा ग्राम स्थित टीडीएम कॉलेज के मैदान में खेले जा रहे बंशीधर स्पोटिंग क्लब के तत्वाधान में क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रेड इलेवन की टीम ने टीडीएम क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हराकर कप पर कब्जा जमाया।
फाइनल मैच में रेड इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले खेलते हुए टीडीएम क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 14 ओवर के खेल में 6 विकेट खोकर 116 रन बनाए। टीडीएम क्रिकेट टीम की ओर से गोलू ने 24 रन तथा राहुल व छोटु ने 14- 14 रन का योगदान दिया। रेड इलेवन की ओर से आकाश ने गेंदबाजी में तीन विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी रेड इलेवन की टीम ने 13 ओवर 1 गेंद में 5 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को पार कर जीत हासिल किया।
टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए इकबाल ने 44 रन, अभय 34 रन तथा नवल ने 20 रन बनाए। टीडीएम क्रिकेट क्लब की ओर से बिकी ने गेंदबाजी में दो विकेट हासिल किए। रेड इलेवन के इकबाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं टीडीएम क्रिकेट क्लब की टीम के मोहन देव को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। विजेता तथा उपविजेता टीम को स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही ने ट्रॉफी प्रदान किया।
इस मौके पर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल से सामाजिक सदभाव बढ़ता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है जरूरत है उसे निखारने की।
आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मैच में भाजपा के वरिष्ठ नेता शारदा महेश प्रताप देव, दयानंद भगत, ओम प्रकाश गुप्ता, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम, अशोक सेठ, राकेश चौबे, तारकेश्वर पांडे, बंशीधर स्पोटिंग टीम के संस्थापक विजय सिंह, टूर्नामेंट आयोजन समिति के अमन कुमार देव, मोहन देव, अंकित देव, गोविंद देव, विकास पाल, गोलू नायक, बिकी कुमार, राहुल कुमार राजेश कुमार सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।