whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281210
Loading...


यूपी-झारखंड सीमा पर वाहनों से पास के नाम पर अवैध वसूली

location_on बंशीधरनगर access_time 28-Jun-20, 02:18 AM visibility 654
Share



यूपी-झारखंड सीमा पर वाहनों से पास के नाम पर अवैध वसूली
झारखंड-उत्तर प्रदेश बॉर्डर, बिलासपुर


अमरेश विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : झारखंड-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर बिलासपुर में ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट एवं पुलिस कर्मियों पर उत्तरप्रदेश से झारखंड में प्रवेश करने वालों से कथित रूप से पैसे वसूलने का आरोप लगा है। वाक्या शुक्रवार रात 9 बजे की है। मुकुंद नामक ट्विटर यूजर से ट्वीट कर उत्तरप्रदेश से झारखंड आने के क्रम में विढमगंज बॉर्डर पर 500 रुपये मांगे जाने की शिकायत की है। मुकुंद ने इस अपने ट्वीट के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड पुलिस, राज्य के मंत्री मिथिलेश ठाकुर तथा गढ़वा, डीसी को सूचना दी है। मुकुंद ने ट्वीट किया है कि उत्तरप्रदेश से आने के क्रम में विढमगंज सीमा के पास झारखंड पुलिस द्वारा उन्हें रोका गया और ई-पास मांगा गया।
पास नहीं रहने पर मजिस्ट्रेट ने कहा कि पास नहीं है तो पांच सौ रुपये दीजिए उसके बाद ही जाने दिया जाएगा। इसी बीच यूपी के जवनपुर से लोहरदगा जिला के 40 प्रवासी मजदूरों को लेकर लौट रही बस को भी बॉर्डर पर पुलिस कर्मियों ने रोककर पैसे की मांग की। पैसा नहीं देने पर बस को रोक दिया। शनिवार की सुबह बस के ड्राईवर ने एसडीओ को आवेदन देकर बॉर्डर पर पैसा मांगे जाने एवं नहीं देने पर रात भर रोके जाने की शिकायत की है। मुकुंद ने ट्वीट कर सरकार से पूछना चाहा है कि क्या यह पैसा सरकारी फंड में जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुकुंद के इस ट्वीट के बाद पुलिस हरकत में आई और सीनियर अफसर के निर्देश पर थाना प्रभारी पंकज तिवारी दूसरे वाहन से वेश बदलकर मामले की जांच करने रात में ही बॉर्डर पर पहुंचे।
वे सीधे बॉर्डर पार कर यूपी गए और थोड़ी दूर से जब वे लौटकर झारखंड की सीमा में प्रवेश किए तो मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी उनके वाहन की ओर लपके। इसी बीच किसी पुलिस कर्मी ने थाना प्रभारी को पहचान लिया। जिसके बाद बॉर्डर पर तैनात लोगों के होश उड़ गए और वहां लोगों में खलबली मच गई। थाना प्रभारी ने वहां से एसडीपीओ अजीत कुमार को सूचित किया। जिसके बाद बॉर्डर पर पहुंचे एसडीपीओ और थाना प्रभारी ने ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play