गढ़वा : चिरौंजीया पंचायत की मुखिया प्रेमा देवी ने ग्राम पंचायत सचिवालय भवन चिरौंजीया के प्रांगण में मुखिया, रोजगार सेवक, पंचायत सेवक वार्ड सदस्य एवं गणमान्य जनता की उपस्थिति में 40 लाभुकों के बीच में चावल का पैकेट 10 किलो, चना दाल 1 किलो, अरहर दाल आधा किलो, सरसों तेल 1 किलो, नमक 2 किलो, आलू 2 किलो, एवं प्याज का वितरण किया।