रमकंडा : रमकंडा थाना क्षेत्र के कुशवार गांव निवासी प्रभु पासवान को गांव के ही एक व्यक्ति ने मारपीट कर घायल कर दिया है। समाचार के अनुसार प्रभु पासवान घर में आये एक रिश्तेदार को छोड़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एकाएक एक व्यक्ति ने मारपीट घायल कर दिया। परिजनों के सहयोग से ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र रमकंडा में भर्ती कराया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र रंका रेफर कर दिया गया है।