रमकंडा : रमकंडा वन परिसर के अंतर्गत दाहो ग्राम में वन विभाग द्वारा ग्राम विकास एवं वन विकास हेतु माइक्रोप्लान बनाने हेतु बैठक किया गया।
बैठक की अध्यक्षता दाहो ग्राम के वन समिति अध्यक्ष श्री लक्ष्मण राम द्वारा किया गया। इस गाँव में सिंचाई, रोजगार एवं ग्रामीणों की आवश्यक साधनों की समस्या को दूर करने हेतु चर्चा की गई एवं उसके निदान के लिए वन विभाग को योजनाओं का डाटा तैयार कर भेजने का निर्णय लिया गया।
बैठक में वनरक्षी उत्तम कुमार रवि, वार्ड सदस्य श्री अनिल राम ,एवं माइक्रोप्लान प्रशिक्षक आदि उपस्थित थे।