बड़गड : बड़गड़ प्रखंड क्षेत्र के बरकोल खुर्द स्थित पुलिस पिकेट के मैदान में शनिवार को सीआरपीएफ 172 बटालियन के द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे व सीआरपीएफ के कमांडेन्ट आशीष कुमार झा उपस्थित थे। एक दिवसीय आयोजित उक्त टूर्नामेंट में बड़गड़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के कुल पांच टीमों ने हिस्सा लिया। उक्त टीमों में बड़गड़ सहित बरकोल, कुल्ही, संगाली व मदगडी च टीम के नाम शामिल हैं।
प्रतियोगिता के फाइनल मैच बडगड व बरकोल की टीम के बीच खेला गया। जिसमें बड़गड़ की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रर्दशन करते हुए 1/0 से बढ़त बना कर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
बडगड की टीम के द्वारा एक गोल की बढ़त मध्यान्तर से पुर्व ही बना ली गई थी। बरकोल की टीम ने खेल के दौरान एक भी गोल नहीं दाग सकी। खेल के समापन के पश्चात विजेता व उपविजेता टीम को मुख्य अतिथियों के द्वारा क्रमशः बड़ा व छोटा कप प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही साथ प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों को मेडल के साथ ही फुटबॉल कीट प्रदान किया गया।
मैच की शुरुआत में मुख्य अतिथियों के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए फुटबॉल को कीक मारकर किया गया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए एसपी ने कहा की पुलिस व पब्लिक के बीच आपसी सामंजस्य बनाएं रखने को लेकर इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिससे इस क्षेत्र के युवा प्रतिभागी अपनें अन्दर छुपे प्रतिभा को उजागर कर अपना कैरियर बना सकें।
उन्होंने कहा कि यहां के दुर के इलाकों तक सड़क का निर्माण कार्य करा दिया गया। साथ ही सरकार के द्वारा विभिन्न तरह की विकास योजना चलाई जा रही है। जिसका सीधा लाभ ग्रामीणो को मिल भी रहा है।
सीआरपीएफ के कमांडेन्ट अधिकारी आशीष कुमार झा ने कहा कि सीआरपीएफ द्वारा प्रखंड क्षेत्र में शिविक एक्शन प्लान के तहत कई तरह की कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। वर्तमान में ग्रामीणो के बीच खाद बीज भी बांटा जा रहा है जिससे किसान खेती बारी कर अपना जीविका चला सकें।
मौके पर उपरोक्त लौगो के अलावा रंका एसडीपीओ मनोज कुमार, भंडरिया इंस्पेक्टर कृष्णा कुमार, भंडरिया बीडीओ सुलेमान मुडांरी, बडगड बीडीओ विपिन भारती, उपकमांडेन्ट डीबी यादव, सहायक कमांडेन्ट गीरधर सिंह, सहायक कमांडेन्ट तुलिका सिन्हा, बडगड मुखिया बालदेव टोप्पो, प्रभा कुजूर, जीप सदस्य रमेश सोनी आदि सहित काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण उपस्थित थे।