whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27224754
Loading...


सगमा में सीओ ने किया पदभार ग्रहण

location_on सगमा access_time 09-Mar-21, 07:02 PM visibility 692
Share



सगमा में सीओ ने किया पदभार ग्रहण


श्याम बचन यादव check_circle
संवाददाता



सगमा : अंचल कार्यालय में नये अंचलाधिकारी सुनील कुमार ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। वर्तमान के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी दीपक मिंज के द्वारा उन्हें पदभार सौंपा गया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत अंचलाधिकारी सुनील कुमार ने उपस्थित कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने अंचल कर्मियों के साथ औपचारिक बैठक किया तथा कई तरह के दिशा निर्देश उपस्थित कर्मियों को दी गई। मौके पर अंचलाधिकारी ने कहा कि हम सभी लोगों को एक परिवार की तरह कार्य करना है जिससे यहां के लोगों को किसी कार्य में किसी तरह का कोई परेशानी ना उठाना पड़े। उन्होंने ने कहा राजस्व संबंधित सभी कार्यों को ससमय निपटाएं। दूरदराज के सुदूरवर्ती क्षेत्र से आए लोगों का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पहले करें क्योंकि दूरी तय कर बड़ी आशा के साथ अंचल कार्यालय आते हैं।
जमीन और राजस्व से जुड़े लंबित मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। विदित हो कि सगमा अंचल में पहली बार अंचलाधिकारी का पदस्थापना हुई है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 में धुरकी से कटकर सगमा अंचल का गठन किया गया था, गठन होने के बाद पहली बार राज्य सरकार के द्वारा यहां अंचल कार्यालय में सीओ का पदस्थापन किया गया है। जनवरी 2008 से लगातार अंचल कार्यालय प्रभार के भरोसे चल रहा था। मौके पर प्रधान सहायक अनुकूलित कच्छप, सहायक इरफान हबीब, प्रभारी सीआई राजस्व कर्मचारी राजकुमार साहू, सतीश उरांव, सरोज कुमार, आमीन अयोध्या साह सहित सभी अंचल कर्मी मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play