केतार : राजकीय मध्य विद्यालय में सात दिन से पकड़ा तूल मामला मंगलवार को शांत हुआ।प्रधानाध्यापक राम लखन राम ने प्रतिपूर्ति राशि 1.18 लाख रु० लेकर विद्यालय में पहुचे।विद्यालय पहुचने के बाद जनप्रतिनिधि, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की हुजूम लग गई। प्रधानाध्यापक ने कुल 1.18 लाख रुपये प्रतिनिधियों ग्रामीणों के समक्ष रखे।
जनप्रतिनिधि के उपस्थिति में कक्षा छह से आठ के 122 विद्यार्थियों एवं कक्षा पांच के 17 विद्यार्थियों के बीच 37339 रु प्रतिपूर्ति राशि का वितरण किया। 48231रु० प्रतिपूर्ति राशि का बंटवारा कल किया जाएगा। शेष 32930 रु मुखिया चंद्रदेव उरांव के पास रखा गया।
बताते चलें कि 3 मार्च से राजकीय मध्य विद्यालय परती में प्रधानाध्यापक एवं अध्यक्ष की मनमानी से 1.18 लाख प्रतिपूर्ति राशि का वितरण नहीं किया गया था।
जिससे ग्रामीणों में घोर आक्रोश देखा गया। वहीं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार ने शनिवार को प्रधानाध्यापक के विरुद्ध प्रतिपूर्ति राशि वितरण नहीं किए जाने के बाद प्रतिपूर्ति राशि गमन की दोषी मानकर विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रधानाध्यापक के विरुद्ध अनुशंसा कर दी गई थी।
मौके पर परती कुशवानी पंचायत के मुखिया चंद्रदेव उरांव, उप मुखिया उपेंद्र ठाकुर, एक्टिव युवा क्लब के अध्यक्ष सुदेश्वर चौधरी, सचिव धीरेंद्र कुमार चौधरी, आनंद कुमार रजक, गुलाब चौधरी, धर्मेंद्र राम, धर्मेंद्र रवि, गौतम सिंह, देव कुमार पासवान, सत्येंद्र ठाकुर, राजेंद्र सिंह, सुमेर राम, अजय बैठा, प्रभु बैठा, मनोज यादव, पप्पू पटवा, प्रभा देवी, बसंती देवी सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।