whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27221161
Loading...


टीडीएस एंड ट्रेसेस पोर्टल विषय पर आयकर विभाग का कार्यशाला संपन्न

location_on गढ़वा access_time 09-Mar-21, 06:52 PM visibility 678
Share



टीडीएस एंड ट्रेसेस पोर्टल विषय पर आयकर विभाग का कार्यशाला संपन्न


गढ़वा check_circle
संवाददाता



अधिकारियों से पेंडिंग डिमांड को इनकम टैक्स अकाउंट में जमा करने का किया आग्रह अधिकारी स्वयं आईडी एवं पासवर्ड रखें इनकम टैक्स एक्ट के अन्य पेनाल्टी प्रावधानों से बचने की दी सलाह गढ़वा : उप विकास आयुक्त गढ़वा के अध्यक्षता में टीडीएस एंड ट्रेसेस पोर्टल के विषय पर आयकर विभाग रांची द्वारा दिनांक 9 मार्च 2021 को पूर्वाहन 11:00 बजे से समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में कार्यशाला एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस आयोजन को ज्वाइंट कमिश्नर इनकम टैक्स इंद्रजीत रविदास, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर हिमांशु मिश्रा व संजय पाण्डेय ने सेमिनार के माध्यम से संबोधित करते हुए सभी उपस्थित विभिन्न अंचलों के अंचलाअधिकारी , विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कर्मचारी को टीडीएस की जानकारी दी।
साथ ही उन्होंने पीपीटी के माध्यम से इनकम टैक्स रिटर्न भरने हेतु क्रमवार महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए बताया कि स्टेट गवर्नमेंट के ऑफिसों में इनकम टैक्स से संबंधित डिमांड जो पेंडिंग है, किन वजहों के कारण हमें पेनल्टी भरनी पड़ती है व पेनल्टी से किस प्रकार बचें साथ ही अपने कार्यालय के इनकम टैक्स की जानकारी आप किस प्रकार प्राप्त कर सकते हैं व कार्यालय की आईडी पासवर्ड स्वयं रखने हेतु उन्हें बताया गया । उन्होंने सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों से आग्रह करते हुए कहा कि इनकम टैक्स से संबंधित डिमांड जो पेंडिंग है इसे जल्द से जल्द इनकम टैक्स अकाउंट में जमा कराएं ताकि जो पेनल्टी बढ़ती जा रही है उसे रोका जाए व इनकम टैक्स एक्ट के अन्य पेनल्टी के प्रावधानों से आप बच सके।
मौके पर ज्वाइंट कमिश्नर इनकम टैक्स इंद्रजीत रविदास ने कहा सभी पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालयों के बकायो की जानकारी अवश्य रखें व स्वयं इसकी संज्ञान लेते रहे ताकि ससमय इनकम टैक्स रिटर्न भर कर पेनल्टी के प्रावधानों से बचें। बताते चलें कि उपस्थित अधिकारियों से इनकम टैक्स कर्मचारी ने क्रमवार सभी अपने अपने कार्यालयों के लेट फाइन के बारे में जानकारी ली व सभी को आग्रह करते हुए कहा जिन कार्यालयों में इनकम टैक्स रिटर्न अभी तक नहीं भरा गया है उसे जल्द से जल्द भरे। कार्यशाला में उप विकास आयुक्त गढ़वा के अलावे तीनों अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी, विभिन्न अंचलों के अंचलाधिकारी एवं प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी गढ़वा, जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी गढ़वा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गढ़वा, जिला मत्स्य पदाधिकारी गढ़वा, जिला सहकारिता पदाधिकारी गढ़वा, जिला प्रशासन के कर्मचारीगण समेत अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play