गढ़वा : शहर के सोनपुरवा निवासी राजेश मेहता हत्या कांड का पुलिस ने एक साल बाद खुलासा कर लिया है। पुलिस ने मामले की उद्भेदन करते हुए एक आरोपी दीपक तिवारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सदर थाना के हुर गांव का रहने वाला है।
थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पिछले साल 21 मार्च को एक करोड रूपए के जमीन के लिए राजेश मेहता की हत्या की गई थी। राजेश की हत्या के लिए सोनपुरवा निवासी होरी महतो और पूर्ति महतो ने दीपक तिवारी, ज्ञानप्रकाश तिवारी और हिमांसू तिवारी को दो लाख रूपए सुपारी दिया था। उसके बाद उक्त तीनों ने मिलकर राजेश का हत्या किया था। हत्या में दीपक तिवारी के बाईक का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने बताया कि राजेश पर पहले ज्ञान प्रकाश ने गोली चलाया।
उसके बाद दूसरा गोली हिमांशू ने मारी। उसके बाद घटनास्थल पर ही राजेश का मौत हो गया। उक्त मामले में 21 मार्च को ही स्थानीय में प्राथमिकी दर्ज हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि शहर के नगवा निवासी ज्ञान प्रकाश तिवारी पिछले दिनों रांची में हुई हत्या में भी शामिल था। उक्त मामले में ज्ञानप्रकाश को गिरफ्तार कर रांची पुलिस को सौंपा गया था। जो अभी रांची जेल में बंद है। उनहोंने बताया कि हिमांशू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।