गढ़वा : झारखंड सरकार खेलकूद युवा मंत्रालय एवं मिशन ग्रुप फाउंडेशन के तत्वाधान में रांची स्थित आंध्र हाउस में 11 मार्च से 14 मार्च तक युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिस के मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, झारखंड खेल कूद मंत्री हफीजुल हसन होंगे। इस कार्यक्रम में गढ़वा प्रखंड के बिरबंधा गांव निवासी रहमुदिन अंसारी का पुत्र मुबारक अंसारी का चयन बोकारो जिले के चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में खेल को बढ़ावा तथा युवाओं का राजनीति में भागीदारी के बिषय में अपना मंतब्य देंगे।
उक्त जानकारी मुबारक अंसारी ने देते हुए बताया कि पिछले महीने खेल युवा मंत्रालय के द्वारा नोटिफिकेशन निकला था। हमने अप्लाई किया और मेरा इंटरव्यू हुआ।
उसके बाद मेरा सलेक्शन हुआ है। उन्होंने बताया कि उस कार्यक्रम में तीन लोगों को जो विभिन्न बिषय पर अपना सबसे अच्छा मंतब्य देगा उसे सरकार के द्वारा प्रोत्साहन राशि दिया जायेगा। मुबारक अंसारी के चयन होने पर कई लोगो ने उन्हें बधाई दी है।