कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के बलियारी गांव निवासी रामनाथ दुबे के पुआल में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई जिससे पुआल पूरी तरह बर्बाद हो गया।
इस संबंध में बताते हुए श्री दुबे ने कहा कि उनके 5 एकड़ भूमि में लगे धान की फसल का पुआल मंगलवार की सुबह अचानक धू-धू कर जलने लगा। गांव वालों की मदद से डीजल पंप चला कर किसी तरह आग पर काबू पाया गया किंतु तब तक लगभग 50000 का पुआल जलकर बर्बाद हो चुका था।
मौके पर पहुंचे बलियारी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सतेंद्र साह ने भी स्थिति का जायजा लिया।