whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27216628
Loading...


स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कौशल कुमार ठाकुर मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

location_on गढ़वा access_time 09-Mar-21, 05:45 PM visibility 666
Share



स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कौशल कुमार ठाकुर मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के तत्वाधान में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कौशल कुमार ठाकुर मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन आज कन्या मध्य विद्यालय के मैदान में मुख्य अतिथि सीआरपीएफ 172 बटालियन कमांडेंट आशीष कुमार झा, विशिष्ट अतिथि जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार, पूर्व खिलाड़ी विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद नसीम अख्तर एवं कंचन कुमार साहू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को किक मार के मैच का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कमांडेंट आशीष झा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जहां भी खेल में हमारी जरूरत होगी, खिलाड़ियों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। जबकि खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार ने कहा की गढ़वा में खेल की अपार संभावना है।
केवल इनको निखारने की जरूरत है। इससे पहले गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि आप जब आते हैं, हम सभी खेल संघ के पदाधिकारी का मनोबल बढ़ जाता है। उद्घाटन मैच रंका और भगत सिंह फुटबॉल क्लब बरडीहा के बीच खेला गया। बरडीहा की टीम ने चंदन कुमार के शानदार गोल से रंका को एक गोल से हराया दिया। इस अवसर पर फुटबॉल संघ के जगरनाथ राम, उदय नारायण तिवारी, जितेंद्र मिश्रा, सत्येंद्र प्रसाद यादव, सुशील कुमार तिवारी, अजय कांत, किशोर कुणाल, रामाशंकर सिंह, मनोज संसाई, कमलेश कुमार पांडे, धीरज चौबे, रामप्रवेश तिवारी, चन्द्रबहादुर सिंह नीलकंठ, धर्मेंद्र कुमार पाल, अशोक कुमार तिवारी, अताउद्दीन खान, अतुल मिश्रा, आनंद यादव सहित अन्य खेलप्रेमी उपस्थित थे। जबकि रेफरी की भूमिका मोहम्मद शमशाद, उपेंद्र कुमार और विजय सिंह ने निभाई।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play