बंशीधर नगर : जिले के उपायुक्त राजेश कुमार पाठक के निर्देश पर बंशीधर नगर अनुमंडल के कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कुमार तिर्की ने मंगलवार को अंचल कार्यालय मे अंचलाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। कार्यपालक दंडाधिकारी ने अंचलाधिकारी का प्रभार स्थानांतरित सीओ अरुणिमा एक्का से लिया।
प्रभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुये कार्यपालक दंडाधिकारी अजय तिर्की ने कहा कि किसानों की भूमि से संबंधित समस्याओं का समाधान करना पहली प्राथमिकता है। उन्होंनेे कहा कि अंचल कार्यालय में दैनिक कार्यों के साथ-साथ किसानों की भूमि से संबंधित लंबित मामलों का तेज गति से निष्पादन किया जायेगा।
कार्यपालक दंडाधिकारी नेे कहा कि व्यवस्था बदल गया है, अंचल कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी भी अपने कार्योंं में बदलाव लायें।
ससमय कार्यालय पहुंचकर लोगों की समस्याओं का निष्पादन करें। उन्होंनेे कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
इस अवसर पर प्रभारी सीआई रितेश कुमार सिन्हा, अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक प्रकाश कुमार, सहायक प्रमिला कुमारी, राजस्व कर्मचारी अरुण कुमार, कार्यालय कर्मी इरफान अंसारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।