बंशीधर नगर : भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी सह युवा नेता ताहिर अंसारी के नेतृत्व में जंगीपुर के आदिवासी परिवार के लोगो ने मंगलवार को झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर से मिलकर विधायक भानु प्रताप शाही के द्वारा जंगीपुर के आदिवासियों की हड़पी जमीन वापस कराने की मांग किया है।
मंत्री को दिए गए आवेदन में आदिवासी परिवार के लोगो ने लिखा है कि जिस समय विधायक भानु प्रताप शाही झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री थे, उसी समय से आदिवासियों का जमीन अवैध तरीके से दबंगई दिखाकर रेलवे स्टेशन के बगल में जमीन पर दखल कब्जा कर जोत-कोड़ कर रहे हैं। आवेदन में कहा है कि विधायक भानु प्रताप शाही के द्वारा हम लोगों को जेल में बंद कराने की धमकी भी दिया जाता है।
आदिवासियों ने कहा है कि अंचल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी नगर उंटारी के पास अपनी जमीन के कागजात हम लोगों ने दिखा कर कब्जा से बेदखल कर आदिवासियों का कब्जा दिलाने के लिए आवेदन भी दिए हैं। लेकिन वहां से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि हम लोग नया पुराना खाता के अनुसार सरकारी लगान देकर रसीद कटाते आ रहे हैं, साथ ही जमीन के कागजात हम लोगों के पास है, लेकिन दबंगई के कारण विधायक भानु प्रताप शाही जमीन को अपने दखल कब्जा में रखे हैं।
युवा नेता ताहिर अंसारी ने कहा कि जंगीपुर के आदिवासियों की जमीन के लिए हम हमेशा संघर्ष करते रहे हैं और इनके हक अधिकार के लिए मेरा संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
आवेदन देने वालो में बसपा नेता दिनेश राम, अख्तर रजा, चैतू उरांव, सुखु उरांव, सुकर उरांव, धर्मजीत उरांव, रामदास उरांव, रामकिशुन धांगर, देवशरन उराँव, एता उराँव, बुधु उराँव, ड़हरू उराँव सहित अन्य लोगों के नाम शामिल है।